फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चूरापोस्त, नशीले पाउडर समेत सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों समेत सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पुलिस ने चूरापोस्त, नशीला पाउडर और नशीली गोलियां समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर पुल सूआ आरएफके के पास नाकाबंदी कर ली थी। इस दौरान आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ काला, हीरा सिंह, बलजीत सिंह और गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से छह क्विंटल चूरापोस्त बरामद किया है। ये लोग चूरापोस्त बेचने का कारोबार करते हैं। इस तरह पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह वासी बंडाला को गांव आरएफके से दस किलो चूरापोस्त समेत काबू किया। गुरुहरसहाए पुलिस ने गौरव वासी बस्ती कर्म सिंह वाली को टी प्वाइंट कोहर सिंह वाला के पास काबू किया। उसके पास से 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। गौरव नशीला पाउडर बेच रहा था। इसके अलावा जीरा पुलिस ने प्रगट सिंह वासी नहर वाली बस्ती जीरा को ट्रक यूनियन के पास काबू किया। उसके पास से 310 नशीली गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें