'प्यार अंधा होता है' यह कहावत तो है लेकिन प्यार की इस घटना से साबित होता है कि प्यार कातिल भी होता है। चचेरे भाई से प्रेम प्रसंग चलते एक महिला ने अपने इंजीनियर पति को जहर दे दिया।
मामला आंध्रप्रदेश के उत्तरी बंगलौर का है। केशव रेड्डी नाम का 36 वर्षीय शख्स बंगलौर में ही आर्टियांश इंडिया नामकी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी कर रहा था लेकिन उसकी बीवी शिल्पा रेड्डी ने अपने पिता और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
केशव की बीबी शिल्पा पर आरोप है कि पहले उसने अपने पति को जूस में नींद की गोलियां घोलकर पिला दीं। जब वह नींद के आगोश में चला गया तो उसने केशव के सिर में किसी गैरधारदार चीज कई हमले किए जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को मामले की जांच में के पता चला है कि महिला ने बहुत ही शातिराना तरीके से केशव को ठिकाने लगाने की साजिश रची थी।
प्रेमी से शादी कर कहीं दूर रहना चाहती थी शिल्पा
मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने जब केशव की बीवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब मामला परत दर परत खुलता चला गया। पुलिस के अनुसार, शिल्पा ने अपने 22 वर्षीय प्रेमी वसुदेव के साथ शादी कर शहर से दूर रहना चाहती थी जिसके लिए रास्ते का रोड़ा बन रहे अपने पति की बेरहमी से कत्ल कर दिया।
खबरों के मुताबिक, शिल्पा के इस काम में उसके माता पिता ने भी सहयोग किया। शिल्पा ने जब अपने पति की हत्या कर दी तब उसके पिता और प्रेमी ने लाश को एक कपडे़ में बांधकर एक झील के किनारे फेंक आए। हत्या के अगले दिन शिल्पा ने अपने ससुराल में फोन कर बताया कि केशव एक दिन पहले घर छोड़कर कहीं चला गया है उसका अभी तक पता नहीं है।
इसके बाद केशव के बड़े भाई को शिल्पा पर शक हुआ क्योंकि केशव जब भी कभी घर से बाहर जाता था तो अपने घर वालों को फोन करता था। इसी बीच केशव की खोजबीन कर रही पुलिस को केशव का शव एक झील के किनारे बरामद हुआ जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया।
अपनी मनमर्जी पूरी करना चाहती थी शिल्पा
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शिल्पा ने अपने पति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह बाहर घूमना चाहती थी, ढेर सारी शॉपिंग करना चाहती थी लेकिन उसका पति ऐसा नहीं करने देता था।
रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा फिल्में देखने जाना चाहती थी, आगे पढ़ाई भी करना चाहती थी और इन्हीं ख्वाहिसों को पूरा करने के लिए उसने अपने पति की हत्या कर दी। शिल्पा ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे खुलकर हंसने भी नहीं देता था।
जांच अधिकारियों ने बताया कि शिल्पा ने कहा कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने का बहुत ही ज्यादा आदी था। शिल्पा जब पीरियड्स से गुजर रही होती तब भी वह उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता था इसलिए शिल्पा ने उसे निपटाने की साजिश रची थी।