फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए अपने पति का किया कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने ही पति की नौकरी हथियाने के लिए एक पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि उसका यह ख्वाब अधूरा ही रह गया और पुलिस ने इस मामले का भंड़ाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन


यह कहानी बरेली की है। यहां थाना इज्जतनगर के करमपुर चौधरी गांव के रेलकर्मी राजकुमार पर सोते समय उसी की पत्नी लक्ष्मी ने गोली चलाई थी। नौकरी हथियाने के लिए पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के कड़े रुख के बाद लक्ष्मी के जुर्म कुबूल कर लेने पर उसे जेल भेज दिया।

करमपुर चौधरी गांव में छह जुलाई की रात दो बजे रेलवे के गैंगमैन राजकुमार के सिर में गोली मारी गई थी। पत्नी लक्ष्मी देवी ने मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ छत पर सोते वक्त गोली मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखा दिया था।
विज्ञापन

सोते समय गोली मार कर हत्या

घटना के दिन से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी। राजकुमार के परिवार वालों को भी लक्ष्मी पर ही हमला करने का शक था, लेकिन पुलिस को सही मौके की तलाश थी। वजह यह थी कि लक्ष्मी अस्पताल में पति की देखभाल कर रही थी।

परिवार वालों के शक होने पर लक्ष्मी जैसे ही पति को छोड़कर मायके गई। पुलिस को उससे कड़ाई से पूछताछ करने की मौका मिल गया। महिला दरोगा प्रीति पवार ने लक्ष्मी से पूछताछ की तो उसने सच्चाई सामने रख दी।

लक्ष्मी ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि बरेली कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी राजकुमार से मुलाकात हुई थी। कई साल तक हमारी दोस्ती चलती रही। बाद में हमने शादी कर ली। शादी के बाद उसके पति किसी से काफी देर तक बातें करते थे।
विज्ञापन

जुर्म कुबूलने के बाद भेजा गया जेल

टोकने पर वह उसे डांट देते थे। खर्च के लिए रुपये भी नहीं देते थे। पति को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। लक्ष्मी ने बताया कि बहनोई सुम्मेरी लाल उर्फ श्याम निवासी सिद्धार्थनगर रोड नंबर-7 से उसने अपनी बात शेयर की तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा पति तुम्हें धोखा दे देगा।

इसलिए इसे रास्ते से हटा दो। पति के मरते ही नौकरी तुम्हें मिल जाएगी। हम मौके की तलाश करते रहे, पांच जुलाई को उसने अपने पति को प्यार दिखाते हुए जमकर शराब पिलाई। पति मीट लेकर आए थे, उसे बनाने में भी देर करती रही।

शराब के नशे में राजकुमार जैसे ही छत पर पड़ी चारपाई पर सोए तो उसके बहनोई आ गए। उन्होंने उसे तमंचा देते हुए गोली मारने का इशारा किया। इस पर उसने पति के सिर पर गोली चला दी। गोली लगने पर पति की जैसे ही चीख निकली तो लक्ष्मी ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग आ गए। परिवार वाले घायल पति को लेकर अस्पताल पहुंच गए। उसने तहरीर देकर मुकदमा लिखा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें