वह अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता था, लेकिन उसे क्या पता था कि इसके बदले उसे कितनी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी? पत्नी के गुस्से का आलम ये था कि उसने पति का लिंग ही काट दिया। वह भी एक बार नहीं, दो बार।
जी हां, मामला चाइना का है। जहां एक 30 वर्षीय महिला हान झांग ने अपने पति हान मोऊ का लिंग काट लिया। पति का दोष बस इतना ही था कि उसने हान झांग से तलाक मांगी थी।
तलाक की बात सुनकर हान झांग को बहुत गुस्सा आया और उसने नींद की कुछ गोलियां अपने पति हान मोऊ की ड्रिंक में मिला दी। जब वह सो गया तो झांग ने कैचियों से उसका लिंग काटकर उसे टॉयलेट में बहा दिया।
'पति दूसरी महिला के चक्कर में तो नहीं'
बताया जाता है कि हान झांग को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि उसे इस बात की चिंता सता रही थी कि उसका पति किसी दूसरी महिला के चक्कर में है।
उसने कहा कि अगर हमारा तलाक हो जाता तो हमारे बच्चों की एक सौतेली मां होती जो बेहद खतरनाक है। इस घटना के बाद हान झांग को बेल मिल गई और वह अपने पति और बच्चों के पास वापस लौट गई।
हालांकि अपनी चोट से उबरने के बाद हान मोऊ ने बताया कि 'मैं अब भी अपनी पत्नी हान झांग से प्यार करता हूं। उसने मुझे बेहद खुबसूरत दो बेटे दिए है।
बचे हुए लिंग को दोबारा काट दिया
तीन महीने तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन झांग को फिर इस बात ती चिंता सताने लगी कि कहीं पति हान मोऊ फिर उससे तलाक ना मांगने लगे। इस चिंता में वह जलने लगी कि मैं क्या करू?
उसने फिर से एक खतरनाक फैसला ले लिया। अब वह पूरी तरह से अपने पति के लिंग का काम तमाम करने का फैसला कर लिया। उसने नींद की गोलियां कूटीं और पति के दूध के बर्तन में मिला दी।
पति अचेत होते ही उसने हान मऊ का जो थोड़ा बहुत लिंग बचा था वह भी काट दिया। इसके बाद झांग ने एंबुलेंस बुलाई और खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गई। उसने अपना अपराध कबूल भी कर लिया।