फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाया यौन संबंध, फिर...

Sat, 31 May 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से यौन संबंध बनाया और गर्भवती होने के बाद उसे छोड़कर गांव भाग गया।
विज्ञापन


मैनपुरी के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी सत्यवीर ने गुड़गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर गुमराह किया।

उसके गर्भवती होने पर वह दिल्ली से भागकर घर आ गया। उसको तलाश करते हुए मैनपुरी पहुंची पीड़िता ने उसको घर में ही पत्नी के साथ पकड़ लिया।

युवती की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के साथ ही दिल्ली पुलिस को सूचना दी है।

पीड़िता ने मैनपुरी पहुंचकर युवक को पकड़ा

थाना बरनाहल के हकीमपुर निवासी सत्यवीर चौहान गुड़गांव में एक कंपनी में नौकरी करता था। वह नगर के मोहल्ला खरगजीत नगर में रहता है और शादीशुदा है।

इसी कंपनी में छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक युवती नौकरी करती थी। नौकरी के दौरान उसने खुद को अविवाहित बताते हुए युवती के सामने मार्च 2012 में शादी का प्रस्ताव रखा।

उसके हां करने पर दोनों पति पत्नी के रुप में दिल्ली के थाना कापसहेडा क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। जब वह जुलाई 2013 में गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने का दबाव बनाया।

सितंबर 2013 में वह पिता की बीमारी का इलाज कराने की कहकर मैनपुरी आ गया। पुत्र होने के बाद उसने जब फोन करके सत्यवीर को जानकारी दी तो वह भौचक्का रह गया।
विज्ञापन

मासूम पुत्र को साथ लेकर पहुंची थी युवती

बाद में उसने फोन ही उठाना बंद कर दिया और पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने थाना कापसहेडा में सत्यवीर के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

सत्यवीर ने जानकारी होने पर अपना मोबाइल ही बंद कर लिया। युवती उसकी तलाश में जुट गई। शुक्रवार को वह मासूम पुत्र को साथ लेकर उसकी तलाश करते हुए मैनपुरी पहुंची।

मोहल्ला खरगजीत नगर में वह घर में ही पत्नी के साथ मिल गया। उसने एसपी को सूचना दी। एसपी श्रीकांत सिंह के निर्देश पर वहां पहुंची पुलिस सत्यवीर को कोतवाली ले आई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने थानाध्यक्ष कापसहेडा को सूचना दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें