फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराने गई थी इलाज, वार्ड ब्वॉय ने लिफ्ट में लूटी अस्मत

Mon, 02 Sep 2013 12:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को शब्दों के उच्चारण में समस्या थी, इसलिए वह अस्पताल में अपना इलाज कराने पहुंची। इस दौरान एक वार्ड ब्वॉय ने अस्पताल की लिफ्ट में उससे रेप किया। पुलिस ने उसे और एक सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


घटना पुणे के मोशी इलाके की है। 29 अगस्त की रात यह वारदात हुई थी। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने आश्रय गृह के अधिकारियों को घटना के बारे में बताया। महिला एक आश्रय गृह में रहती है।

आश्रय गृह के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने 28 साल के वार्ड ब्वॉय प्रमोद मांडेकर और 39 साल के सुरक्षाकर्मी शैलेष जाधव को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर एसएस कंडालकर ने बताया कि प्रमोद महिला वार्ड में काम करता है। 29 अगस्त को लगभग साढ़े आठ बजे प्रमोद और शैलेश वार्ड में गए थे। जबरदस्ती महिला को वे अपने साथ ले गए। प्रमोद ने महिला को लिफ्ट में ले जाकर रेप किया। और फिर दोनों वापस उसे वार्ड में छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे चार सितंबर तक पुलिस हिरास में भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें