फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया डॉन क्यों बन गया 'जोरू का गुलाम'?

Fri, 09 Aug 2013 12:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की नाक में दम करने वाला एक माफिया सरगना 19 साल तक अपनी 'जोरू का गुलाम' बना रहा। उसने ऐसा सिर्फ पुलिस को चकमा देने के लिए किया था।
विज्ञापन


ब्रिटेन की पुलिस ने 19 साल बाद उसे लंदन से गिरफ्तार किया है। वह इटली से भागकर लंदन के एक पॉश इलाके में पहचान बदल कर रह रहा था।

डेली मेल के अनुसार, माफिया सरगना डोमेनिको रेंकाडोर 1994 में इटली से ब्रिटेन भाग गया था। वह लंदन में मार्क स्किनर के नाम से 28 करोड़ रुपए के आलीशान घर में रह रहा था। वह खुद को हाउस-हसबैंड बताकर अपनी पत्नी के साथ एक ट्रैवल एजेंसी चलाता था।

पुलिस ने बताया कि वह इटली का कुख्यात अपराधी है। उस पर फिरौती, ड्रग तस्करी और ठगी के आरोप हैं। इटली की पुलिस को इस बात की जानकारी थी कि वह लंदन में पहचान बदल कर रह रहा है, लेकिन वे हस्तक्षेप नहीं कर सके, क्योंकि ब्रिटिश पुलिस की नजरों में उसका अपराध छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके आपराधिक मामलों की जानकारी मिलने पर ब्रिटेन पुलिस ने उसके घर पर गुरुवार को छापा मारा। पुलिस को आता देखकर वह पिछले दरवाजे से भागने के फिराक में था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें