एक बाप इस कदर दरिंदगी पर उतर आया कि उसने अपनी ही बेटी की अस्मत को तार-तार कर दिया। खून से लथपथ सात साल की बेटी ने मां से बाप की दरिंदगी बयान की तो उसके होश उड़ गए।
गुस्से से लाल मां थाने पहुंची और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
यह वारदात आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम जिले की है।
टीओआई के अनुसार, धीमिली गांव के 35 वर्षीय लोकेश की शादी 12 साल पहले नागमणि से हुई थी। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है।
चार साल पहले लोकेश की यातना से तंग आकर नागमणि उससे अलग हो गई। दोनों बच्चे भी उसके साथ ही रहने लगे। लोकेश विजयवाड़ा के एक हॉस्टल में काम करता है। हाल ही में वह अपने गांव आया था।
लोकेश ने सोमवार को पत्नी और बच्चों को घर पर बुलाया था। किसी काम से नागमणि बाहर गई थी उस वक्त लोकेश ने सात साल की बेटी से दुष्कर्म किया। नागमणि जब घर लौटी तो बेटी बेसुध पडी़ थी। कपड़े पर खून के निशान थे।
वह तत्काल स्थानीय थाने में गई और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने निर्भया कानून के तहत लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है।