फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फुगाना क्षेत्र के खेड़ी गनी गांव में सोमवार को वकील की हत्या कर भाग रहे कार सवार चार बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने बदमाशों की कार भी फूंक दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी को भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने चार घंटे तक वकील का शव नहीं उठने दिया। नवनिर्वाचित सांसद संजीव बालियान और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से बातचीत के बाद एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। मारे गए बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों ने पीटकर मारा

फुगाना थाने के खेड़ी गनी गांव में सोमवार सुबह बुढ़ाना बार संघ के पूर्व सचिव संजीव मलिक अपने खेतों पर गए थे। इसी दौरान वैगन आर कार से आए बदमाशों ने मोबाइल पर बात कर रहे वकील पर गोलियां बरसा दीं।

सिर में तीन गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। एक बदमाश जल्दबाजी में कार में बैठने से रह गया। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला।

बदमाशों ने ग्रामीणों पर की फायर‌िंग

कुछ लोगों ने तत्काल गांव लुहसाना रोड पर स्थित ईंट भट्ठे के मालिक अनिल राठी को फोन पर कार से भाग रहे बदमाशों की जानकारी दी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने ईंट-भट्ठे पर खड़े डंफर को आड़ा-तिरछा खड़ा कर सड़क बंद कर दिया।

कुछ ही देर में बदमाशों की कार वहां पहुंची तो रास्ता बंद देख वह कार छोड़कर खेतों में घुस गए। वहां पहले से तैयार खड़े ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

कार को कर द‌िया आग के हवाले

शोर-शराबा सुनकर हुसैनपुर और लुहसाना गांव के सैकड़ों लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े और गन्ने के खेत में घेरकर दो बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि चौथा बदमाश ईख के दूसरे खेत में घुस गया, जिसे लोगों ने पास ही खड़े शीशम के पेड़ पर चढ़कर देख लिया।

इसके बाद उसे भी पकड़कर मार डाला। इसी बीच गांव खेड़ी गनी के ग्रामीण भी पहुंच गए और सड़क पर खड़ी बदमाशों की कार को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर एसएसपी एचएन सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक अध‌िवक्ता के घर मचा कोहराम

वहां लोगों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए उनका घेराव कर हंगामा किया। पुलिस को लाश नहीं उठाने दी गई।

एसएसपी की नवनिर्वाचित सांसद डॉ. संजीव बालियान और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ हुई बातचीत में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ही करीब चार घंटे बाद लाश पुलिस को सौंपी गई।

देर शाम तक पुलिस बदमाशों की शिनाख्त की कोशिश में जुटी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि घटना रंजिशन हुई है। भाड़े के हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें