फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच में रोया गर्लफ्रेंड का बच्चा, पटककर मार डाला!

Sun, 22 Dec 2013 05:06 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में एक युवक ने टीवी पर फुटबॉल मैच देखने के दौरान एक बच्चे के शोर करने पर उसको मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पांच माह का वह बच्चा युवक की गर्लफ्रेंड का था।

पुलिस ने बताया कि बीते सात दिसंबर को ओकाहोमा का 22 वर्षीय मार्किज वॉकर फुटबॉल मैच देख रहा था। लेकिन, इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड का पांच माह का बेटा रो रहा था।

बच्चे के काफी देर तक रोने के बाद अचानक गुस्साए वॉकर ने उस बच्चे को बहुत तेजी से झपटा, जिसकी वजह से उसके सिर और दिमाग में चोट आ गई।

यही नहीं, मैच में खलल से गुस्साए मार्कीज वॉकर ने करीब दो फुट की ऊंचाई से बच्चे को तेजी से पटका, जिस कारण बच्चे को गंभीर चोटें आईं।

इसके बाद अगले चार घंटे तक उसने उस मासूम बच्चे की कोई खबर नहीं ली। चार घंटे बाद जब बच्चे के चुप होने और कोई हरकत न करने पर उसका ध्यान बच्चे की ओर गया तो उसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्कीज के पड़ोसी के मुताबिक बच्चा काफी देर से रो रहा था और चुप कराने की कोशिशों के बाद भी जब चुप नहीं हुआ तो मार्कीज ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए उस मासूम बच्चे की जान लेकर उसे हमेशा के लिए चुप करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें