फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: बेटा नहीं होने पर बहू को जिंदा जलाया

Wed, 16 Dec 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बड़ौत (बागपत) में बेटा पैदा नहीं होने पर महिला को जिंदा जलाकर मार डाला गया। महिला की हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया गया है।
विज्ञापन


मृतका के मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि पूरी मामले की छानबीन के बाद ही हत्या कारण स्पष्ट होगा।

बड़ौत क्षेत्र के गांधी रोड निवासी मुकेश जैन ने बताया कि उनकी बेटी लवी जैन (28 ) की शादी वर्ष 2007 में पीयूष जैन के साथ हुई थी। आरोप है कि  शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बेटी से दहेज के रूप में पैसे की मांग करने लगे। इनकार करने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

मृतका के दो बेटी हैं जिनमें छह माह की मिष्टी व डेढ़ वर्ष की अवनी है। उसको बेटा नहीं होने पर ससुराल वाले उससे और खफा रहने लगे। इसको लेकर ससुराल वाले उसे ताने देते थे।

शादी के पहले लवी व पीयूष जैन में प्रेम प्रसंग काफी समय से चला था। इसी के चलते दोनों ने अपने परिजनों से कहा कि यदि उनकी शादी नहीं हुई तो जान देंगे। दोनों की जिद को देखते हुए परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे।

आरोप है कि सोमवार को आरोपी ससुरालियों ने लवी के शरीर के ऊपर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया। उसकी मौत होने पर आरोपियों ने सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

'दहेज न देने पर जिंदा जलाया'

मृतका के पिता मुकेश जैन ने पीयूष जैन, सास उषा जैन व ससुर बिजेंद्र जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति पीयूष व ससुर बिजेंद्र को हिरासत में ले लिया है।

बागपत। मृतक महिला के पिता मुकेश जैन ने अपने परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंचकर कहा कि उसकी बेटी लवी जैन की उसके ससुरालियों ने बेटा पैदा न होने और दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार को जिंदा जलाकर मार दिया।

आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। उन्हें अंदेशा है कि आरोपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपने पक्ष में कराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने पोस्टमार्टम पैनल के द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें