फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोतवाली में सिपाही ने लगाई फांसी

Tue, 24 Sep 2013 12:53 AM IST
अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक महीने बाद ही रिटायर होने जा रहे सिपाही छोटेलाल ने सोमवार को कोतवाली सदर के आगंतुक कक्ष में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


मिश्राना चौकी का यह सिपाही शराब का लती और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण परेशान बताया जा रहा है।

वह सीतापुर जिले के बनियारी गांव का निवासी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पैरों में चोट के निशान भी पाए गए हैं। एसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी।

सोमवार करीब एक बजे सेवानिवृत्त दरोगा श्रीधर वर्मा अपने साथियों से मुलाकात के लिए सदर कोतवाली पहुंचे तो वहां बने महिला आगंतुक कक्ष के दरवाजे से खून दिखा। उन्होंने कोतवाली स्टाफ को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने जब कक्ष का दरवाजा खोला तो वहां कोतवाली सदर की पुलिस चौकी मिश्राना के सिपाही छोटेलाल का शव पंखे से बंधी रस्सी के सहारे लटका मिला। उसके पैर से निकला खून दरवाजा के बाहर तक फैला हुआ था।

सूचना पर पहुंचे एसपी प्रशांत कुमार ने हालात का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया और खून और अन्य वस्तुओं के नमूने उठाए। एसपी के अनुसार वह अक्तूबर में रिटायर होने वाला था।

उसके इस कदम के पीछे पारिवारिक कारण थे अथवा विभागीय? इसकी जांच कराई जाएगी। कोतवाल के अनुसार रविवार की शाम सिपाही छोटेलाल ने अपने साथी सिपाही से 100 रुपये उधार लेकर शराब पी थी।

नशा चढ़ने पर उसने मिश्राना पुलिस चौकी में करीब आधे घंटे तक हंगामा किया, जिससे उसके पैर में चोट आई थी। उसके बाद वह कोतवाली आ गया, लेकिन आधी रात के बाद से वह नहीं दिखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें