फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौसी नौकरी दिलाने लाई थी, दिल्ली में कराया गलत काम'

Wed, 29 Jan 2014 12:21 PM IST
अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी को नौकरी दिलाने के लिए दिल्ली लेकर आई। वहां उसने भतीजी को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। फिर वह उसे आगरा की बदनाम बस्ती में बेचना चाहती थी।
विज्ञापन


लेकिन अंतरराज्यीय बस अड्डे से वह महिला न जाने कहां गायब हो गई। किशोरी को खंदारी में भटकते देखकर न्यू आगरा पुलिस ने उसे महिला थाने भेज दिया। किशोरी का कहना है कि दिल्ली में उससे वेश्यावृत्ति कराई गई।

चंद लम्हों की दोस्ती में उड़े होश, होटल में युवती से रेप

25 जनवरी की रात खंदारी चौराहे पर 15 वर्षीय किशोरी सड़क पर टहलते हुए मिली थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर थाना न्यू आगरा पुलिस उसे थाने ले आई। पूछताछ में वह कुछ नहीं बता सकी। इसके बाद उसे महिला थाना भेज दिया गया।
विज्ञापन


किशोरी को सोमवार को चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया गया। चाइल्डलाइन के सदस्यों ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने अपना नाम मुजस्सिम (बदला नाम) निवासी इकबालपुर, कोलकाता बताया।

'बेटी' का किया अंतिम संस्कार, वह मिली लुटेरों के पास

चाइल्ड लाइन के नरेंद्र परिहार के मुताबिक मुजस्सिम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली खाला (मौसी) उसे काम दिलाने के बहाने एक माह पूर्व दिल्ली लेकर आई थी।

शादी के लिए ड्रामा: बंधक बना गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए

दिल्ली में कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया। रविवार को रिश्तेदार महिला उसे लेकर आगरा आई थी। यहां उसने कई लोगों से नौकरी के सिलसिले में बातचीत की थी। आईएसबीटी पर बस से उतरने के बाद रिश्तेदार महिला गायब हो गई।

तिहाड़ में प्रेम: इस रोमांस की चर्चा हर जुबान पर

चाइल्ड लाइन के लोगों का कहना है कि संभवत: किशोरी को बेचने के लिए यहां लाया गया था। चाइल्ड लाइन की ओर से बाल कल्याण समिति को रिपोर्ट दी जाएगी। उसके परिवार की तलाश में कोलकाता थाना पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें