फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने दोस्तों के साथ छात्रा से किया रेप

Sun, 12 Jan 2014 09:24 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस के सिपाही ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 10वीं की छात्रा से गैंगरेप कर डाला। आरोपियों ने स्कूल से लौटते वक्त छात्रा को अगवा किया और बाद में एक कालोनी के कमरे में गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि रेप के बाद आरोपियों ने बदनाम करने की धमकी देकर छात्रा से सोने और हीरे की अंगूठी, दो हजार नगद भी हड़प लिए।

एक महीने से पड़े थे पीछे
वारदात चार दिसंबर की है। एक महीने से आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल कर रहे थे। परेशान होकर पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी लखनऊ में तैनात यूपी पुलिस का सिपाही फरार है। 15 वर्षीय किशोरी पब्लिक स्कूल में दसवीं की छात्रा है।

पीड़िता के मुताबिक चार दिसंबर 2013 को वह स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उसके जानकार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और घर छोड़ने का बहाना बनाकर उसे बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


आरोपी उसे मोदीपोन कालोनी में एक मकान में ले गए। पीड़िता का कहना है कि तीनों  ने उसके साथ गैंगरेप किया।

देर शाम घर पर पहुंचकर पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। लोक लाज के कारण मां ने मामले को छिपा लिया। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने बदनाम करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने शुरू कर दिया और दो हजार की नगदी, हीरे, सोने की अंगूठी हड़प ली।

बाद में युवकों की बढ़ती ब्लैकमेलिंग के चलते छात्रा ने अपने पिता को सारी बात बताई और शनिवार को कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ होम सिंह यादव ने बताया कि तेल मिल कालोनी निवासी तीन युवकों नितिन, कर्ण और केशव के विरुद्ध दर्ज कर ली गई है।

छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। नामजद नितिन यूपी पुलिस में सिपाही है और लखनऊ लाइन में तैनात है। कर्ण और केशव को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी सिपाही भी पुलिस हिरासत में है। हालांकि पुलिस नहीं बता रही है।
विज्ञापन


उधर, सिपाही का कहना है कि चार दिसंबर को वह लखनऊ में ड्यूटी पर था और आठ दिसंबर को छुट्टी पर आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें