फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही कर रहा था रेप, तभी आ गई पुलिस

Thu, 19 Sep 2013 01:30 PM IST
अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस का दामन एक बार फिर दागदार हो गया है। अपनी बेटी की उम्र की किशोरी से एक सिपाही के दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पडो़सियों को इस बात की जब भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार रात सिपाही कामता प्रसाद फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वाली एक किशोरी को पैसे की लालच देकर अपने कमरे पर लाया और उससे रेप किया।

दरिंदा बाप, बेटी से चार साल से कर रहा था रेप

इस बीच पड़ोसियों को भनक लग गई और उनमें से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने छापा मारकर सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित किशोरी की तहरीर पर कोतवाली में सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

आरोपी को सीजेएम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। किशोरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसे पैसे की लालच देकर सिपाही अपने किराए के कमरे में ले गया और उससे रेप किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें