फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड रेज: बस चालक की हत्या, कर्मचारियों का हंगामा

Thu, 28 May 2015 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक मामूली सी रोड रेज में एक रोडवेज बस चालक की हत्या कर दी गई। बस चालक की इस हत्या के विरोध में रोडवेज कर्मचारी उबल पढ़े और चक्का जामकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


मामला कासगंज में रोडवेज डिपो के बाहर का है जहां बैक करते समय बस, बरात की बस से टकरा गई। घटना के बाद बरातियों ने रोडवेज बस चालक को अपनी बस में खींच लिया और उसे जमकर पीटा। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में ही बस से फेंककर फरार हो गए।

गंभीर हालत में बस चालक को अस्पताल ले जाया गया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह घटना का पता चलने रोडवेज कर्मियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने चक्का जाम कर दिया। कर्मचारियों ने एक निजी बस पर पथराव कर तोड़ फोड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्का जाम से मुसीबत में यात्री

घटना की जानकारी मिलने पर जब अलीगढ़ से रोडवेज अधिकाकारी मौके पर पहुंचे तो कर्मचारियो ने उनका घेराव किया। अपने हत्या रोड रेज में मारे गए सा‌थी चालके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

बरातियों की पिटाई से मारे गए बस चालक रतनकुमार चंदीकला, बरनाहल मैनपुरी के रहने वाले थे और वह रोडवेज में संविदा पर कार्य कर रहे थे। रोडवेज कर्मियों में इस बात लेकर गुस्सा था कि पुलिस ने रात में ही कासगंज डिपो के एआरएम को घटना की सूचना दी लेकिन वे नहीं आए।

चालक की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने भी अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंगा दशहरा पर्व चक्का जाम होने से यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई। हजारों की संख्या श्रद्धालु सोरो और कछला घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं, ऐसे में रोडवेज बस नहीं होने के कारण वाहनों का संकट खड़ा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें