चीन के सबसे चर्चित अंतर्वस्त्र चोर का भंडाफोड़ होने के बाद उसके पड़ोसियों ने चैन की सांस ली है। आरोपी चोर ने करीब एक दशक से उनका जीना हराम कर रखा था।
दक्षिण चीन के यूलिन शहर में रहने वाले इस चोर की करतूत का खुलासा तब हुआ जब चोरी के अंतर्वस्त्रों का भार न सह पाने के कारण उसकी छत ढह गई। टैन नाम के इस चोर ने अपने घर में करीब 2000 जोड़ी अंतर्वस्त्र छिपा रखे थे। सारे अंतर्वस्त्र महिलाओं के ही थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने पड़ोसियों के घरों से उस वक्त अंतर्वस्त्र चुराए थे जब वे लोग घर से बाहर होते थे। मौका पाकर वह लोगों के घरों छोटे कपड़े चुरा लेता था।