फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन मां-बाप की बेटी को 2 लाख रुपए में बेचा

Sun, 23 Feb 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिन मां-बाप की बेटी को कलयुगी चाचा ने दो लाख रुपये में बेच दिया। खरीददारों के साथ बड़ौत में रह रही पीड़िता ने डीआईजी को गोपनीय पत्र लिखकर मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


डीआईजी ने बागपत और गाजियाबाद एसपी को जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।

पीड़िता निवाड़ी रोड चौकी क्षेत्र की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पता चला है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी मोदीनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

डीआईजी को भेजे पत्र में युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने बदला लेने की नीयत से उसके चाचा को पैसों को लालच दिया और लालची चाचा ने युवक के कहने पर बड़ौत बागपत निवासी दो युवकों को युवती दो लाख रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन


बड़ौत में खरीददारों के चुंगल में फंसी पीड़िता ने किसी तरह डीआईजी को पत्र लिखा है और आपबीती बताते हुए मुक्त कराने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें