फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के दफ्तर पर हमला, 23 एनसीपी कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के करीब 20-25 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उप नगरीय इलाके अंधेरी में स्थित आम आदमी पार्टी (आप) के दफ्तर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने आप नेता अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाने के साथ उनके पोस्टरों को भी फाड़ दिया और उसमें आग लगा दी। इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने एनसीपी के 23 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

यह घटना एनसीपी नेता और राज्य के मुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधते हुए आप नेता अंजलि दमानिया द्वारा लगाए गए आरोप के दो दिन बाद घटी है। दमानिया ने कहा था कि मुंबई के लोगों को भ्रष्टाचार और बिजली मंत्रालय की अक्षमता के कारण ज्यादा बिल का भुगतान करना पड़ता हैं।
विज्ञापन


आप नेता मयंक गांधी भी हिरासत में
मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने कहा कि दंगा-फसाद करने, नुकसान पहुंचाने और छींटाकशी करने के आरोप में एनसीपी के 23 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस ने हमले के खिलाफ जुहू स्थित एनसीपी दफ्तर पर विरोध दर्ज कराने जा रहे आप नेता मयंक गांधी भी हिरासत में ले लिया।

अश्लील भाषा का इस्तेमाल और नारेबाजी
हमले के तुरंत बाद ट्विटर पर आप ने कहा है कि महाराष्ट्र के आप कार्यालय पर एनसीपी के गुंडों ने हमला किया। आप के कार्यकर्ता पारितोष के मुताबिक हमलावर अंधेरी के चकाला में स्थित पार्टी ऑफिस की दूसरी मंजिल पर आए और पोस्टर फाड़ने-जलाने के बाद काली स्याही से भरी बोतलें फेंकी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमलावरों ने अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और नारेबाजी की। पुलिस वहां से हमलावरों को ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें