फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबर कांड: अमेरिका में भी केस लड़ेगी रेप पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की उबर कैब दुष्कर्म पीड़िता अब कार सेवा प्रदाता कंपनी उबर के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा करने जा रही है। उसका केस न्यूयॉर्क के जाने माने वकील ड्योग्लस विगडोर लड़ेगें। विगडोर ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विगडोर ने साल 2012 में आईएमएफ अध्यक्ष डोमिनिक स्ट्रॉस कान के खिलाफ होटल कर्मचारी से यौन उत्पीड़न मामले की भी पैरवी की थी।

विगडोर ने इस मामले की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने बड़ी तेजी के साथ मामले में कार्रवाई की और सबूत जुटाने के साथ कैब कंपनी को बैन करने के मामले में भी तेजी दिखाई।
विज्ञापन

कैब में हुई थी युवती से दरिंदगी

विगडोर ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वह अपने सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। उनकी कोशिश रहेगी कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों सजा दिलाने का पूरा प्रयास होगा ताकि किसी दूसरे के साथ इस तरह की घटना न हो। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दिल्ली में उन्होंने पीड़िता व उसके परिवार से मुलाकात की थी।

बता दें कि बीते वर्ष 5 दिसंबर को दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में उबर कंपनी की कैब में चालक शिवकुमार यादव ने युवती से दुष्कर्म किया था। इस मामले में 7 दिसंबर को दिल्ली व यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने शिव कुमार को मथुरा से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 24 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी पत्र कोर्ट में दायर किया और बीती 7 जनवरी को युवती ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी शिवकुमार को पहचाना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें