फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के हत्यारे बेटों का प्लान सुन पुलिस भी दंग

Fri, 31 Oct 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक खतरनाक योजना बनाकर दो बेटों ने नौकरी से सेवानिवृत्ति के ठीक दो दिनों पहले अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की निगाह 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने से जा रहे लेखपाल पिता की नौकरी और पैसों पर थी। बड़े बेटे ने छोटे को समझाया कि अगर पिता सेवानिवृत्त होने के दो दिन पहले मर गए तो मुझे मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिल जाएगी। उनके जीपीएफ और ग्रेच्युटी के जो लाखों रुपये मिलेंगे उसे तुम अकेले ले लेना। इससे हम दोनों ही फायदे में रहेंगे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौआ मिश्रपुर गांव में बुधवार की रात हुई इस हत्या में पुलिस ने जांच के बाद बृहस्पतिवार को हत्यारोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाल जीयनपुर छात्रजीत सिंह के अनुसार सगड़ी तहसील में कार्यरत लेखपाल हरदेव सोनकर ( उम्र 58 वर्ष) आगामी 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह बुधवार को अपने गांव आए हुए थे। वह घर के बरामदे में सोये हुए थे कि रात करीब 12 बजे किसी ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीने में दाहिनी तरफ लगी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और शक के आधार पर पड़ोसी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। इसी दौरान सिपाहियों ने कुछ दूरी पर धान के खेत में फेंकी गई वह बंदूक बरामद कर ली, जिससे घटना को अंजाम दिया गया था। बंदूक देखने के बाद हिरासत में लिए युवक ने बताया कि यह बंदूक लेखपाल हरदेव सोनकर की ही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म का विलेन है अंबरीश

युवक से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने उनके दोनों पुत्रों ओमकार सोनकर (32), अंबरीश सोनकर (26) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ पर दोनों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पिता को मौत के घाट उतारने की अपनी खतरनाक योजना बताई, जिसे सुनकर पुलिसवाले भी दंग रह गए। मृत लेखपाल के चचेरे भाई राजेंद्र सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया।

अंबरीश सोनकर किसी भोजपुरी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहा है। वाराणसी के रोहनिया में इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले चल रही थी। दो दिनों पूर्व ही शूटिंग करके वह घर आया था।

‘मेड इन बम्हौर’ है बंदूक
हत्या में प्रयुक्त बंदूक लेखपाल ने कुछ दिनों पहले ही आर्डर देकर बनवाई थी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ही अंदर आने वाले बम्हौर गांव में बनाए गए हथियार काफी चर्चित रहे हैं। इन पर ‘मेड इन बम्हौर’ लिखा भी रहता है। मशहूर फिल्म निर्देशक गुलशन कुमार की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल ‘मेड इन बम्हौर’ थी। उसे देखकर मुंबई के पुलिस अफसर चकरा गए थे कि बम्हौर कौन-सा देश है। इस पर किसी आजमगढ़वासी अफसर ने उन्हें इस बारे में बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें