प्रतापगढ़ के बाघराय में घर के बाहर से किशोरी को पड़ोस के दो युवक अगवा कर ले गए और उसका उसका रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली।
घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
बाघराय थाना क्षेत्र की एक किशोरी लघुशंका के लिए तीन अगस्त की रात घर से निकली थी। इस दौरान उसके पड़ोसी महेश कुमार गुप्ता पुत्र श्यामलाल व मुलायम पटेल पुत्र श्रीनाथ ने उसे अगवा कर लिया।