फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर कर लिया भाई के प्यार का बदला

Mon, 05 Aug 2013 11:47 AM IST
हाथरस/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक और युवती की प्रेम कहानी में उस समय मोड़ आ गया, जब लड़की के पिता ने उसकी शादी किसी और से कर दी। युवक इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


खुदकुशी से युवक के परिवार को गहरा सदमा लगा। उसके भाई ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शनिवार रात लड़की के पति और ससुर की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी।

मृतक के भाई पूरन सिंह ने पुलिस रिपोर्ट में पूरी घटना की जानकारी दी। मामला हाथरस जिले के कस्बा मैंडू के मोहल्ला जाटवान का है।

जाटवान में सोरन सिंह का परिवार रहता है। शनिवार को परिवार के सभी लोग रात में खाना खाकर सो गए। रात करीब 12 बजे कुछ लोग घर में घुस आए। उनके हाथों में हथौड़े और अन्य हथियार थे। आहट से सोरन की नींद खुली तो हमलावरों ने उस पर हथौड़े से हमला कर दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाद में हमलावरों ने परिवार के सभी लोगों पर हथौड़े से वार कर दिया। हमले में सोरन के 26 वर्षीय पुत्र बबलू की भी मौत हो गई। वहीं, चरन सिंह, सोनू पुत्र सोरन सिंह, कुसुमा पत्नी बबलू, रेखा पत्नी सोनू, सोरन सिंह की पत्नी स्वरूपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनको उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा मामूली रूप से घायल सरोज पत्नी चरन सिंह का बागला अस्पताल में इलाज कराया गया। सूचना पर एसपी दिनेश पाल सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में पूछताछ और छानबीन की गई।

पूरन सिंह ने उदयवीर, शेषवीर, शिवचरन एवं लक्ष्मण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चारों नामजदों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

सोरन सिंह की दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके भतीजे सोनू की शादी जिस लड़की से हुई है, उससे शेषवीर का भाई जसवीर प्यार करता था। 13 मई, 2013 को सोनू की शादी होने के बाद जसवीर ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद से शेषवीर लगातार पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था। इसी बदले की भावना के चलते शनिवार रात इन लोगों ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें