फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली छात्रा गैंगरेप: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2013 01:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाना इलाके में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। छात्रा ने कोर्ट में भी वही बयान दिए हैं, जो पुलिस के सामने दिए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित और नरेंद्र हैं। दोनों पिलंजी के रहने वाले हैं। तीसरे आरोपी का नाम टिंकू है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी छात्रा को पहले से जानते हैं। वे उसको घुमाने के बहाने दशहरा ग्राउंड ले गए और वहां कार में दुष्कर्म किया। छात्रा ने आरोपियों की हरकतों का विरोध भी किया था।

आरोपियों ने मंगलवार रात छात्रा को उसके घर के सामने छोड़ दिया था। पीड़िता घटना के बारे में किसी दोस्त को बता रही थी, तभी उसके पिता मौके पर आ गए और थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


छात्रा जिस दोस्त से बात कर रही थी, उसको लगा कि छात्रा की कोई व्यक्ति पिटाई कर रहा है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और मोबाइल बंद कर सो गया। पुलिस पूरी रात तलाश करती रही, मगर फोन करने वाले युवक और पीड़ित छात्रा का कुछ पता नहीं लगा।

बुधवार सुबह जैसे ही युवक ने अपना फोन ऑन किया, सफदरगंज एंक्लेव थानाध्यक्ष राजीव कुमार, हवलदार दिनेश त्यागी और सिपाही बीरेंदर सिंह की टीम पीड़ित तक पहुंची गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें