फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस तेजाब हमले में आरोपी का भाई और पिता हिरासत में

Fri, 13 Nov 2015 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनारस
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीर में तेजाब हमले का आरोपी सिद्धार्थ(दाएं)
विज्ञापन


विदेशी युवती पर तेजाब फेंकने वाले शख्स का पर्दाफास हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक सिद्धार्थ के भाई सचिन और पिता प्रवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपी के भाई सचिन ने बताया कि दारया प्रोकीना नाम की युवती रूस रहने वाली है। वह अगस्त महीने में बनारस आई थी। आरोपी छात्र बीएचयू में संगीत का छात्र है और युवती संगीत सीखने की इच्छुक थी।
विज्ञापन


युवती की दोस्ती गंगा के घाटों में घूमते हुए उसके भाई से हो गई। इसके बाद उसका भाई सिद्धार्थ और युवती सिक्किम व दार्जलिंग घूमने चले गए थे।

सचिन ने बताया कि हाल में दोनों (आरोपी युवक व पीड़ित युवती) दार्जलिंग से घूमकर आए थे। उन्होंने बताया कि युवती का उनके घर आना-जाता था और वह अक्सर उनके घर में ठहरती थी।

आधी रात को चिल्‍लाई युवती, तो भागे घरवाले

आरोपी युवक सिद्धार्थ के पिता प्रवीन ने बताया कि गुरुवार को युवती उनके घर की छत पर सोई थी कि आधी रात को अचानक युवती के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उन्हें लगा कि कोई ऐसे ही चिल्ला रहा होगा। लेकिन जब लगातार चिल्लाने की आवाज आई उन्होंने छत पर जाकर देखा तो युवती घायल पड़ी थी।

इसके बाद आरोपी युवक की मां और भाई ने बाथरूम में लेजाकर युवती के घावों को धोया और सुबह होने पर उसे बीएचयू के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया।

युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी के भाई सचिन ने लंका थाने की पुलिस को घटना की सूचना देने गया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद से आरापी सिद्धार्थ फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राज्य सरकार उठाएगी पूरा खर्च

पुलिस ने को पूछताछ में पता चला है कि सिद्धार्थ ने छह नवंबर को सिगरा क्षेत्र के गांधी नगर मार्किस से सल्फ्युरिक एसिड खरीदा था जिसकी रशीद भी पुलिस को बरामद हो गई है।

वहीं आरोपी युवक के दादा व पूर्व एक्साइज कमिश्नर हृदयनाथ श्रीवास्तव ने अमर उजाला को बताया कि पिछले काफी समय से उनके पोते सिद्धार्थ की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ काफी दिनों से आत्महत्या की कोशिश जैसी हरकतें कर रहा था। उसका बड़ा भाई सचिन गुड़गांव में एक कंपनी में इंजीनियर है।

मामले पर बनारस ‌के जिलाधिकारी ने कहा है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और दोषियों पर शख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवती 45 प्रतिशत जली है और वह खतरे से बाहर है। युवती के इलाज और प्लास्टिक सर्जरी का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मामले की जानकारी रूसी दूतावास को भी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें