फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

UP: दो सिपाहियों की हत्या, DIG जख्मी

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की रोजाना धज्जियां उड़ रही हैं। आम जनता अपराधियों के बढ़ते हौसलों से हलाकान है। वहीं, प्रदेश में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं रही गई है।


फिरोजाबाद में रविवार की रात छह बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक युवक से रुपए लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की थी।

बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें वहीं मौत की नींद सुला दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए इलाके की कॉम्बिंग कर रही है।

बदमाशों को रोकने की कोशिश की थी

वारदात फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ इलाके की है। 60 फुटा रोड पर रविवार की रात दो सिपाही गिर्राज किशोर गुर्जर और दिनेश कुमार सिंह गश्‍त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली की एक युवक से रुपए लूट कर कुछ बदमाश भाग रहे है।

बदमाशों को देखते ही सिपाहियों ने उन्हें रो‌कने की कोशिश की। बदमाशों ने सिपाहियों पर फायरिंग कर दी। एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे सिपाही ने आगरा ले जाते वक्त रास्ते मे दम तोड़ दिया।

बदमाश दोनों सिपाहियों पर गोलियां बरसाकर आराम से निकल भागे पुलिस उन्हें पकड़ भी नहीं पाई। दो सिपाहियों की हत्या से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

रुपए लूट कर भाग रहे थे बदमाश

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने एक युवक से रुपए लूटे थे। युवक कारखाने से रुपए लेकर जा रहा था। युवक ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तुरंत दबिश दी। गश्त कर रहे सिपाहियों की सूचना दी गई।

60 फुटा रोड पर गश्त कर रहे सिपाही गिर्राज किशोर गुर्जर और दिनेश कुमार सिंह ने बदमाशों को देखते ही रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उन्हें देखते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

फिलहाल पुलिस इलाके की कॉम्बिंग कर रही है। वहीं मृतक सिपाहियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसओ और एसआई को किया गया सस्पेंड

दो सिपाहियों की हत्या के मामले में आईजी एसके गुप्ता ने रामगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी अजय यादव और एसआई उमर फारुक को सस्पेंड कर दिया है। मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों ने एएसपी को भी सस्पेंड करने की मांग की है।

परिजन एसओ अजय यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मामले में पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई है।

परिजनों ने सवाल उठाया है कि पु‌लिस कंट्रोल रूम को जब ये पता था कि बदमाश की संख्या 6 से ज्यादा है तो केवल दो सिपाहियों को क्यों भेजा गया। वे इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिनेश की होने वाली थी शादी

दिनेश के चाचा प्रेम सिंह ने बताया कि दिनेश की 14 तारीख को शादी होने वाली थी, लेकिन थानाध्यक्ष ने उसे छुट्टी नहीं दी। उन्होंने सवाल उठाया कि बदमाशों की संख्या 6-7 थी फिर दो‌ सिपाहियों को ही क्यों भेजा गया।

वहीं, सिपाहियों की हत्या से पूरे पुलिस महकमें में दहशत फैल गई है। आगरा परिक्षेत्र के डीआईजी विजय ‌‌सिंह ‌मीणा मौके पर पहुंच गए हैं।

मृतकों की परिजनों ने थाना प्रभारी अजय यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-2 को जाम कर दिया है। मौके पर पथराव भी किया गया है। पथराव में डीआईजी भी घायल हो गए हैं।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें