फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बिगड़ते हालात पर गृहमंत्री ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती हिंसा की घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था से केंद्र सरकार भी चिंतित है। केंद्र इसी वजह से पूरी स्थिति पर नजर भी बनाए हुए है।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करने वाले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से गृह मंत्रालय भी चिंतित है। हम यूपी की स्थिति पर पूरी निगरानी रख रहे हैं।’

राज्य सरकार फेल हो गई है

गृह राज्य मंत्री कीरेन रिजिजू ने भी यूपी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि यूपी में हमारी सरकार नहीं है, तो मामले पर राजनीति की जा रही है।

चाहे कोई भी पार्टी हो, अगर राज्य में कानून व्यवस्था सही नहीं होगी, तो हर कोई चिंतित होगा।’ भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अखिलेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक विफलता का नतीजा है।
विज्ञापन

यूपी सरकार को सोचना चाहिए

कांग्रेस के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा, ‘हम यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था से चिंतित हैं। हम बार-बार कहते रहे हैं कि यूपी सरकार को इस संबंध में सोचना चाहिए। जो भी कुछ हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यजनक है।

सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।’ हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी अखिलेश सरकार के इस्तीफे की मांग नहीं कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें