फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दो भाइयों को कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 18 Jun 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में हमीरपुर में दो भाइयों की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दिए जाने की खबर है। घटना चिकासी थाने के बिलगांव की है जहां गांव लौटते समय दोनों भाइयों पर घात लगा कर हमला किया गया।
विज्ञापन


वारदात के बाद हमलावर भाग गए। एक मृतक भाई की पत्नी ने घटना की वजह चचेरे भाइयों से तंत्र-मंत्र का विवाद बताया है।

बिलगांव गांव जालौन-हमीरपुर सीमा पर बेतवा नदी के पास बसा हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिलगांव निवासी बाबू बसोर के पुत्र शिवरतन और प्रहलाद बाइक से चिकासी थाने से लौट रहे थे।

थाने से शिकायत कर लौट रहे थे दोनों

गांव के नाले के पास घात लगा कर कुछ लोगों ने दोनों भाइयों को दबोचने के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

मृतक शिववरन की पत्नी सुनीता ने बताया मंगलवार सुबह चचेरे भाइयों से तंत्र-मंत्र को लेकर पति और देवर की कहासुनी हुई थी।

शिववरन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस शिववरन को ही उठाकर ले गई लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया।

थाने से लौटने पर शिववरन ने अपने भाई प्रह्लाद को बाइक लेकर बुला लिया। प्रह्लाद उसको लेकर गांव आ रहा था।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड से मच गया हड़कंप

रास्ते में दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। शिववरन की पत्नी सुनीता ने गांव के लखन लोधी, मुन्ना लोधी, चचेरे भाई भागीरथ, रमेश और उनके पिता सुखलाल पर हत्या का आरोप लगाया है।

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही बिलगांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सरीला राजेश सिंह, थाना इंचार्ज सुभाष कुमार यादव सहित सर्किल के थानों की पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार शेखर ने भी गांव पहुंच कर घटना का जायजा लिया। एसपी ने पुलिस को हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें