नाइट क्लब में मस्ती के दौरान एक फीमेल डीजे पर डांस को दौरान एक व्यक्ति ने इतने घूंसे बरसाए कि वह बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपी ने हैवानियत जारी रखी और उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
मामला मैनचेस्टर का है। नए साल के जश्न के लिए नाकिया ओलिवर अपनी बहनों के साथ नाइट क्लब में गई थी।
ओलिवर ने बताया कि आरोपी उसे मार ही डालता अगर वह बेहोश न हुई होती। हमले के दौरान क्लब में कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया। घटना के बाद ओलिवर बेहोशी की हालत में क्लब पर ही मिली थी। उसकी नाक पर गहरे जख्म थे और चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ था।
डांस फ्लोर पर घसीटा और कर डाला कांड
डेली मेल के अनुसार, ओलिवर ने बताया कि क्लब में उसने एक महिला को डांस फ्लोर पर आने के लिए खींचा था लेकिन उसने उसे धक्का देकर गिरा दिया।
इस दौरान उसकी बहन ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उसे भी घूंसा मारकर घायल किया। इसके बाद उस महिला के साथ आए एक शख्स ने उसे डांस फ्लोर पर घसीटते हुए उसके चेहरे पर कई बार वार किया, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई।
इसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहा। हालांकि लोगों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति उसके ऊपर लेट गया था और लगातार वार किए जा रहा था। घटना के दौरान वहां कोई बाउंसर नहीं था और न ही क्लब में मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश की।
ओलिवर ने कहा कि होश में आने के बाद वह बेहद दुखी और गुस्से में थी। घटना के बाद उसकी मदद के लिए प्रोग्राम का प्रमोटर आया, जिसने शो बुक किया था।
पीड़िता ने ली ये कसम
घटना 2 जनवरी की रात को घटी थी, जब डीजे ओलिवर ने एक ऑर्डर पर सेटअप लगाया था। उसने कहा कि इस घटना ने उसे बेहद डरा दिया है और इसके चलते वह बेहद गुस्से में है और अब कभी भी क्लब में कदम नहीं रखेगी।
मामला सामने आने के बाद आरोपी की तलाश की जाने लगी लेकिन उसके बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी का रंग काला था और उसकी उम्र 20 साल के आसपास थी। उसने एक हैट पहन रखी थी।
सूचना मिलने पर सुबह 4.30 बजे क्लब पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है। इस संबंध में क्लब के मैनेजर ने ओलिवर के कुछ आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि क्लब स्टाफ ने उसकी हर संभव मदद करने की कोशिश की है। घटना के तुरंत बाद म्यूजिक बंद करके कार्यक्रम भी खत्म कर दिया गया।