फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी धरे गए, 90% झुलसी युवती की हालत नाजुक

Thu, 25 Feb 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के वृंदावन में शोहदों की छेड़छाड़ से परेशान होकर खुद को आग लगाने वाली छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दोनों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। दोनों पर पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार को अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। परिवारीजनों का आरोप था कि गांव सुनरख निवासी राजाबाबू और मोहन आए दिन छात्रा से छेड़छाड़ करते थे।

मंगलवार को दोनों ने फोन पर भी उसे धमकाया। इससे तंग आकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पीड़िता को 90 प्रतिशत झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले गांव सुनरख निवासी युवकों के परिवारीजनों को हिरासत में लिया। देर रात छात्रा के चाचा की शिकायत के बाद राजाबाबू और मोहन के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना से गांव में तनाव है और पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें