फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में महिला पत्रकार से छेड़छाड़

Fri, 06 Dec 2013 11:31 AM IST
एजेंसी/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्थानीय टीवी न्यूज चैनल की 25 वर्षीय रिपोर्टर ने जयपुर डेयरी के एक रिटायर्ड अधिकार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड अधिकारी ने राजधानी के संगानेर इलाके में स्थित अपने घर पर रिपोर्टर से छेड़छाड़ की।

जयपुर के एसीपी बाग सिंह राठौर ने कहा कि युवती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के जरिए रिटायर्ड अधिकारी रणवीर सिंह गोदरा और उसके के बीच बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन


पढ़ें:- छेड़छाड़ के मामले में फंसे दो सीनियर वकील

पूर्व अधिकारी ने जयपुर डेयरी के बारे में अहम जानकारी देने के लिए बुधवार को रिपोर्टर को अपने घर बुलाया। जब युवती उसके घर पहुंची तो वह शराब के नशे में था और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने गोदरा को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें