फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल की बच्ची से टीचर ने किया रेप

Thu, 11 Sep 2014 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व बैंगलोर में एक ट्यूशन टीचर का 10 वर्षीय छात्रा को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, डी बीजू नाम के इस ट्यूटर ने छात्रा का रेप करने से पहले कई बार छेड़छाड़ भी कर चुका है।
विज्ञापन


टीचर की शर्मनाक हरकत का पता तब लगा जब छात्रा जब अपने ट्यूशन क्लास से रोते हुए लौटी। माता-पिता ने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो उसने टीचर की शर्मनाक हरकत का खुलासा किया।

इसके बाद परिजनों ने तुरंत ही नजदीक के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी टीचर छात्रा के पडोस में ही रहता है और अपने घर में ट्यूशन पढ़ाता था।
विज्ञापन


पीड़िता शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है और पिछले दो साल से इस टीचर के पास ट्यूशन पढ़ रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

धमकी देकर कई दिन तक किया छेड़छाड़

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्यूटर ने एक सप्ताह पहले छात्रा के घर आकर कहा कि अब वह सभी बच्चों से एक घंटे पहले यानी रोज साढ़े चार बजे ट्यूशन पढ़ने आए।

इतना ही नहीं ट्यूटर बच्ची के घर में बताया कि उसे स्पेशल क्लास में पढ़ाया जाएगा जिससे उन्हें टीचर पर कोई शक नहीं हुआ।

बच्ची जब ट्यूशन जल्दी पहुंची तो टीचर उसे एक कमरे में ले गया और उसके कपड़े उतार कर उससे छेड़छाड़ करने लगा।

बच्ची ने टीचर की जब इस हरकत का विरोध किया जो उसे किसी से भी इस बारे में न बताने की धमकी दी। इसके बाद वह रोज उससे छेड़छाड़ करता रहा।

लेकिन बच्ची टीचर की इस हरकत से तंग आकर 6 सितंबर की शाम 8:30 पर जब घर पहुंची तो सारी बात अपने माता-पिता को बता दी। इसके बाद उसके परिजन तुरंत टीचर के खिलाफ थाने में सूचना दी जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें