फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या देश में खत्म हो गया सूखे का डर?

Thu, 11 Sep 2014 12:51 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो सप्ताह में पूरे देश में हुई अच्छी बारिश के कारण इस साल औसत और वास्तविक मानसूनी बारिश का अंतर घटकर केवल सात फीसदी रह गया है।
विज्ञापन


जून में देश में औसत से 43 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी, जिस कारण भयंकर सूखे की आशंका जाहिर की गई थी। जुलाई और अगस्त में इस अंतर में कमी आई।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 27 अगस्त तक देश में औसत से 18 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी। नौ सितंबर तक यह अंतर घटकर 11 फीसदी हो गया।

मौसम विभाग के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौर ने कहा कि ऐसा उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों सहित देश भर में अच्छी बारिश के कारण हुआ है।
विज्ञापन

औसत से महज सात फीसदी कम बारिश

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिमी तट में अच्छी बारिश हुई है। हालांकि उत्तर पश्चिम भारत में औसत से कम बारिश की स्थिति बनी रही।

इन इलाकों में औसत से 33 फीसदी कम बारिश हुई। इस मौसम में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का आंकड़ा औसत से काफी कम रहा।

उधर, जम्मू और कश्मीर में औसत से 17 फीसदी अधिक बारिश हुई है। आने वाले दिनों में गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा में अच्छी बारिश होने की संभावना है। राठौर ने यह भी कहा कि सितंबर में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें