फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, रेप की भी आशंका

Tue, 21 Jul 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में धूमनगंज के भागलपुरवा एसटीपी परिसर के अंदर पेड़ के नीचे एक महिला की लाश मिलने से रविवार सुबह खलबली मच गई। हत्या के बाद महिला को जला दिया गया था।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइंस, फील्ड यूनिट के साथ धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका है कि रेप के बाद महिला को जलाया गया है।

सुबह स्थानीय लोग सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की ओर गए तो पेड़ के नीचे महिला की जली हुई लाश देख सन्न रह गए। खबर मिलने पर धूमनगंज इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह देव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान छुपाने के लिए जलाया शव

पुलिस को आसपास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे महिला की शिनाख्त की जा सके। महिला विवाहित थी। उसके पैर में महावर लगी थी। पैर की अंगुलियों में बिछुआ था और हाथ में चूड़ियां थीं। जलने के चलते शव ऐंठ गया था।

चेहरा समझ में नहीं आ रहा था। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को जला दिया। एसटीएपी में गार्ड और कर्मचारी भी रहते हैं लेकिन किसी ने महिला के चीखने की आवाज नहीं सुनी और न ही जलते हुए देखा।

आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद आरोपियों ने सन्नाटे में एसटीपी परिसर में लाकर महिला के शव को जला दिया। सीओ सिविल लाइंस सचिंद्र पटेल ने बताया कि महिला की हत्या के बाद एसटीपी प्लांट परिसर में लाकर जलाया गया है।

महिला की शिनाख्त के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। आसपास के जिलों से लापता महिलाओं के बारे में पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें