फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गलतफहमी में साली हो गई शिकार

Wed, 21 May 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके में सोमवार सुबह गढ़ चम्पा गांव के जमालुद्दीन उर्फ राजू ने मायके से कॉलेज जा रही अपनी पत्नी गुलशन और साली रेशमा पर रास्ते में तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


उनके साथ मौजूद एक और छात्रा तेजाब हमले की चपेट में आ गई। उसकी पत्नी और साथ मौजूद छात्रा के हाथ पर तेजाब पड़ा मगर साली का पूरा चेहरा झुलस गया।

पत्नी ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से पकड़ने की कोशिश की मगर हमलावर युवक साथियों संग भाग गया।

तेजाब हमले के बाद जलन से चीख रही तीनों युवतियों को अस्पताल ले जाया गया। मऊआइमा पुलिस पति समेत तीन लोगों को खोज रही है।

अस्पताल में मौत से जुझ रही है रेशमा

गुलशन मऊआइमा के सुल्तानपुर खास गांव निवासी जहीरउद्दीन की बेटी है। वह मुंबई में टैक्सी चलाते हैं।

उनके दोनों बेटे भी दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। दो की शादी कर चुके हैं। मंझली बेटी गुलशन (28) का ब्याह आठ साल पहले जमालुद्दीन उर्फ राजू के साथ किया था।

उसके दो बच्चे हैं, पांच साल का बेटा अल्ताफ उर्फ सौफी और तीन साल की बेटी लीजा। पति राजू से अनबन के चलते गुलशन करीब दस महीने से बेटी लीजा सहित मायके में है जबकि बेटे सौफी को पति ने अपने साथ रखा है।

पति के खिलाफ कोर्ट में चल रहा था मामला

आरोप है कि गुलशन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया इसलिए उसे मायके आना पड़ा। तीन महीने पहले उसने पति के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में केस दर्ज कराया था जिसमें मंगलवार को सुनवाई होनी थी।

गुलशन उर्दू की पढ़ाई भी कर रही है। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह छोटी बहन रेशमा (18) और मुहल्ले की तीन लड़कियों के साथ परीक्षा देने के लिए निकली थी।

दो लड़कियां आगे निकल गईं जबकि गुलशन और रेशमा पड़ोस की फिरदौस के साथ पीछे थीं। वे तीनों मऊआइमा रेलवे स्टेशन के निकट क्रासिंग के करीब पहुंची तभी अचानक गुलशन का पति राजू सामने आया। साथ में बाइक पर दो और लोग थे।
विज्ञापन

बुरी तरह झुलस गया है रेशमा का चेहरा

राजू ने कांच के गिलास से साली रेशमा के चेहरे पर बुर्का खींचकर तेजाब डाला। बचाने की कोशिश में गुलशन और फिरदौस के भी हाथ तथा कपड़ों पर तेजाब के छींटे पड़े।

वे चीखने लगीं तो आसपास मौजूद लोग उधर दौडे़। भीड़ देख राजू पैदल एक गली में भागा जबकि उसके साथ मौजूद दो लोग बाइक पर फरार हो गए। उन तीनों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया।

बताया गया कि साली रेशमा पत्नी गुलशन का नकाब पहने थी जिसके कारण उसने शायद गफलत में उसे निशाना बनाया। रेशमा का पूरा चेहरा बुरी तरह झुलसा था। रेशमा और बड़ी बहन गुलशन को शहर में एसआरएन अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। उनकी मां खुशनुमा की शिकायत पर पुलिस ने पति राजू और उसके दो रिश्तेदारों फराद तथा ओवेश के खिलाफ मुकदमा लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें