फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के स्कूलों में 10वीं पास पाएं नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम के सरकारी विद्यालयों में विद्यालय सहायक व नर्सरी आया के 365 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास रखी गयी है। विज्ञापित पदों में विद्यालय सहायक के 270 पदों में सामान्य वर्ग के 134, अन्य पिछड़ा वर्ग के 71, अनुसूचित वर्ग के 39, जनजाति के 18 व विकलांग के 8 पद शामिल है तथा नर्सरी आया के 95 पदों में सामान्य वर्ग के 47, अन्य पिछड़ा वर्ग के 25, अनुसूचित वर्ग के 13, जनजाति के 07 पद व विकलांग के 3 पद शामिल हैं।

उम्र सीमा व चयन प्रक्रिया

विज्ञापित पदों में विद्यालय सहायक के लिए उम्र सीमा 18 से 27 वर्ष एवं नर्सरी आया के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

नर्सरी आया के पद केवल महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में होना अनिवार्य है। इन पदों को भरने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। एक आवेदक केवल एक पद के लिए ही भरा जा सकता है।
विज्ञापन

करें आवेदन

अभ्यर्थी आवेदन केवल ऑफलाइन तरीके से कर सकता है। विद्यालय सहायक व नर्सरी आया के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवदेन पत्र को संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड करके तथा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर केवल स्पीड पोस्ट तरीके से भेजें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जून, 2014 है।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.mcdonline.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें