फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेत गई तीन बेटियों की निर्मम हत्या

Sun, 22 Mar 2015 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरहज/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के घूघा गड़ौना के टोला फकईपुर की तीन लड़कियों की हत्या कर दी गई है। तीनों साथ-साथ घास काटने के लिए खेतों की तरफ गई थीं।
विज्ञापन


तीनों के सिर पर पीछे चोट के निशान और कुछ हिस्से के बाल कटे मिलने से घटना को तंत्र क्रिया से जुड़ा माना जा रहा है, जबकि इनकी एक सहेली के कई दिन से दो लड़कों के परेशान करने की जानकारी देने से पुलिस अन्य संभावाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घर वालों ने बताया कि तीनों शुक्रवार की दोपहर घास लाने के लिए घर से निकली थीं लेकिन शाम तक नहीं पहुंचीं। पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस और परिवार के लोग तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह तीनों के शव टोला फकईपुर से सटे कटियारी गांव के खेत में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मृतकों में एक से दुराचार का संदेह

शामिल बीस वर्षीय युवती के कपड़े अस्तव्यस्त होने से पहली नजर में दुराचार का अंदेशा हुआ, जबकि कुछ दूरी पर ही मौजूद 10 व 13 साल की बालिकाओं के शवों से कुछ असामान्य होने के संकेत नहीं मिले। सिर के पिछले हिस्से में घाव और आसपास के बाल कटे होने की बात एक जैसी मिलने से तांत्रिक क्रिया का अंदेशा भी जताया गया। नवरात्र का पहला दिन होने के कारण इस अंदेशे को गंभीरता से लिया गया। तीनों के घरवालों ने रंजिश से इन्कार किया है।

एक साथ तीन लड़कियों की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने घटना स्थल का रुख किया, जबकि लखनऊ से फॉरेंसिंक विशेषज्ञ बुलाए गए। कमिश्नर, डीआईजी ने भी मौका मुआयना किया। गांव वालों से बातचीत में डीएम शरद कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा और हर मदद का आश्वासन दिया है।

एसपी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से मिले सुराग से पुलिस जल्द कातिल तक पहुंच जाएगी। देर शाम गांव के दो युवकों और उनके परिचित लार में रहने वाले दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। महिला डॉक्टरों की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट में हुए पोस्टमार्टम में सिर की चोट मौत की वजह मानी गई। मृतकाओं के साथ दुराचार हुआ या नहीं,  इसकी पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें