इस चोर को एक फोन की चोरी काफी भारी पड़ गई। उसने चोरी तो किया एक आईफोन, लेकिन इस फोन के मालिक ने उसके पसीने छुड़ा दिए।
चोर को चोरी के फोन से सारे टेलीफोन नंबर 11 पन्नों पर लिखकर मालिक को भेजने पड़े। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है।
चीन में यह चोरी तब हुई जब जू बिन एक टैक्सी में एक शख्स के साथ सवारी कर रहे थे। जू के आईफोन में करीब 1000 लोगों के नंबर पड़े थे और उसकी कोई बैकअप कॉपी भी नहीं थी।
उन्हें फोन का गम कम और नंबर खोने की चिंता ज्यादा हुई। जू ने उसी फोन पर चोर को मैसेज भेजा, "मैं जानता हूं कि तुम्हीं ने यह काम किया है, क्योंकि तुम मेरे बराबर में बैठे थे। मैं विश्वास दिलाता हूं कि एक रोज तुम्हें खोज निकालूंगा।"
जू ने आगे लिखा, "मेरे मोबाइल में कॉन्टैक्ट नंबर देख लो और आपको पता लग जाएगा कि मैं किस काम में हूं। अगर थोड़ी अक्ल हो, तो इस एड्रेस में मेरा फोन भेज दो।"
दरअसल, जू पब इंडस्ट्री में काम करते हैं और चीन में इस उद्योग के गैंग से सीधे ताल्लुकात माने जाते हैं। जाहिर है यह मैसेज पढ़कर चोर की हालत खराब हो गई।
कुछ दिनों बाद जू को सिम कार्ड और 11 पन्नों में लिखे कॉन्टैक्ट नंबर मिले। जू का कहना है कि एक हजार नाम और नंबर लिखने में काफी वक्त लगा होगा। मुझे लगता है कि उसे हाथ सूज गए होंगे।