सरेराह एक व्यक्ति को लूटने की कोशिश करने वाले चोर को लोगों ने ऐसी सजा दी कि अब शायद ही वह कभी ऐसा करने की सोचे।
दरअसल, एक वरिष्ठ नागरिक को चाकू दिखाकर रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और कड़ी धूप में उसके कपड़े फाड़कर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। उसके बाद शरीर पर चारों तरफ से टेप चिपका दिया। इसके बाद उन्होंने उसकी कई तस्वीरें खींच लीं।
मामला चिली की राजधानी सैंटियागो का है। चोर को यह सजा देने के बाद लोग पुलिस के आने से पहले ही वहां से चलते बने। बीच राह एक व्यक्ति को पुलिस ने इस हालत में देखा तो हैरान रह गई। पुलिस आरोपी के पास पहुंची तो वह गिड़गिड़ाने लगा और उसने पुलिसकर्मियों से उसे बंधन से मुक्त करने की अपील की।
हालांकि उसने पुलिसकर्मियों को यह नहीं बताया कि वह इस हालत में कैसे पहुंचा।