फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का इंतजाम करने के लिए चुराई बाइक, रंगे हाथ पकड़ा गया

Sat, 30 Jan 2016 01:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी शादी का खर्च जुटाने के लिए दूल्हे राजा बाइक चुराने गोवर्धन पहुंच गए। यहां बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए। लोगों ने पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के समक्ष उसने अपनी शादी का हवाला दिया लेकिन सेहरा बंधने से पहले जेल जाना पड़ा। शादी शुक्रवार को होनी थी।
विज्ञापन


थाना बरसाना के गांव सहार निवासी अबरार मेव की 29 जनवरी को शादी थी। बारात थाना पलवल के मेवात के गांव हतीन में जानी थी। अबरार 28 जनवरी को गोवर्धन आया और नीमगांव छाता रोड से पल्सर बाइक चुराने लगा।

स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर पकड़ लिया और पिटाई कर गोवर्धन पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पल्सर बाइक, लॉक तोड़ने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन


पकड़े जाने पर अबरार और उसके परिवारीजनों ने उसकी अगले दिन शादी होने की बताकर उसे छोड़ने को मिन्नतें की लेकिन गोवर्धन पुलिस ने एक न सुनी। उसे चोरी की बाइक और 500 ग्राम नशीले पाउडर सहित जेल भेज दिया।

एसओ गोवर्धन ने बताया कि अबरार पहले भी बाइक चोरी में जेल जा चुका है। शादी में दोस्तों के लिए कबाब और शराब के लिए रकम जुटाने को गोवर्धन में बाइक चोरी कर बैठा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें