फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ने किया ऐसा गुनाह कि खाने पड़ रहे हैं बेइंतहां केले

Thu, 30 Apr 2015 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के एक चोर को चोरी करना भारी पड़ गया। चोर ने महंगा नेकलेस तो चुराया, लेकिन पकड़े जाने के डर से वो 63,000 कीमत का महंगा नेकलेस निगल गया। अब पुलिस इस महंगे मंगलसूत्र को उसके शरीर से निकालने के लिए एक के बाद एक केले खिला रही है। फिलहाल चोर हिरासत में है।
विज्ञापन


30 साल के अनिल यादव ने चोरी के बाद 2.5 तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया था। इस मंगलसूत्र में एक बड़ा पैंडेंट भी है। एक्सरे में पता चला है कि यह मंगलसूत्र यादव की छाती के पास भोजन नली में बुरी तरह फंस चुका है।

डॉक्टर इस मंगलसूत्र को प्राकृतिक तरीके से यादव के शरीर से बाहर निकालना चाहते हैं इसीलिए वो चोर को एक के बाद एक केले खिला रहे हैं। डॉक्टर चोर को लिक्विड ड्रिंक भी दे रहे हैं ताकि मंगलसूत्र आसानी से शरीर के बाहर आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से पहले चोर को भीड़ ने पीटा

जानकारी के मुताबिक सियान के प्रतीक्षानगर में रहने वाली 52 वर्षीय राजर्षि मायंकर अपने घर की तरफ लौट रही थीं। उन्होंने एक 2.5 तोले का मंगलसूत्र पहन रखा था इसमें एक महंगा पैंडेंट भी लगा हुआ था जिसकी कीमत 63,000 बताई जा रही है।

जब वो जीटीबी नगर स्टेशन के पास पहुंची, वाशी नाका क्षेत्र का रहने वाला यादव उनका मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। मायंकर मदद के लिए काफी चीखीं और भीड़ ने चोर का पीछा भी किया। एनटॉप हिल बीट चौकी को भी अलर्ट कर दिया गया।

एपीआई राहुल पवार और उनकी पूरी टीम ने चोर का पीछा किया। काफी दूर पीछा करने के बाद यादव को पकड़ लिया गया। यादव को पुलिस के सपुर्द करने के पहले भीड़ ने यादव को बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने यादव की तलाशी ली लेकिन उसके पास मंगलसूत्र नहीं मिला।

भीड़ में से एक ने बताया कि उसने यादव को कुछ खाते हुए देखा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका एक्सरे किया जिसमे देखा गया कि उसकी भोजन की नली में मंगलसूत्र अटका हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें