फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चे ने मां को गोली से उड़ाया

Wed, 04 Jun 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दस वर्षीय बालक ने खेल-खेल में अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने चाचा की तहरीर पर बालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार रात साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है।

बाथरूम में कैमरा लगाकर बनाता था अश्लील वीडियो

पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सिसोरा नासिर में यामीन खां की 40 वर्षीय पत्नी हसमूना बेगम घर के आंगन में खड़ी थीं, तभी उसके दूसरे नंबर का पुत्र पिता की दोनाली लाइसेंसी बंदूक हाथ में लिए अपनी अम्मी के सामने आया और फिल्मी अंदाज में बोला कि अम्मी जो कुछ तुम्हारे पास हो रख दो वरना गोली मार देंगे।
विज्ञापन


हसमूना बेगम पुत्र की इस अदा पर मुस्कुराती रहीं, इसी बीच बंदूक का ट्रेगर दब गया और गोली हसमूना के सिर में जा धंसी।

बदायूं के उस गांव का सच, जहां हुआ था गैंगरेप

गोली लगते ही हसमूना की मौके पर ही मौत हो गई। शुरू में मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी तरह पुलिस को खबर लगते ही पसगवां थाने के महमदपुर ताजपुर चौकी प्रभारी जेपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

न्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि पिता लोकसभा चुनाव के बाद सोमवार को ही बंदूक लेकर घर लौटे थे और उसे कमरे में रख दिया, तभी उनको किसी ने बाहर बुला लिया, इसी दौरान बच्चे के हाथ बंदूक लग गई।
विज्ञापन


38 दरिंदों ने एक लड़की से घंटों किया बलात्कार

हसमूना के चार बेटे और एक बेटी हैं, जिसमें गोली मारने वाला पुत्र दूसरे नंबर का है, गोली मारने वाले बालक का एक बड़ा तथा दो छोटे भाई हैं। पुलिस ने चाचा मोबीन खां की तहरीर पर नाबालिग भतीजे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और तथा लाइसेंसी होल्डर यामीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें