हैदराबाद में इंफोसिस के पूर्व कर्मचारी को अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इंजीनियर दो बच्चों का पिता भी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी इंजीनियर और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से अनबन थी। पत्नी इस दौरान अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी जिससे परेशान होकर आरोपी यू-ट्यूब पर उसका अश्लील वीडियो डालकर देह व्यापार करने वाली महिला के रूप में दिखाया था।
हैदराबाद के सेंट्रल क्राइम स्टेशन ने पीड़िता भाग्यलक्ष्मी के भाई से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई आरोपी जिस करतूत का खुलासा किया है वह हैरान करने वाली है।
अश्लील वीडियो के साथ दिया पत्नी का नंबर
आरोपी इंजीनियर पत्नी को सबक सिखाने के लिए इतना नीचे गिर गया कि उसने अपने घर की मर्यादा भी भूल गया। आरोपी ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो डालने फोन नंबर भी दे दिया जिससे देश-विदेश से तमाम लोग देह व्यापार के लिए लगातार उसे फोन करने लगे।
पीड़िता के भाई गिरि ने बताया कि आरोपी मुरली कृष्णा ने उसकी बहन की शादी के वक्त बनी एक वीडियो का कुछ हिस्सा यू-ट्यूब पर डाल दिया और इस वीडियो में उसकी बहन को वेश्या बताया है। गिरि ने पुलिस को बताया कि यह वीडियो जनवरी 2015 में अपलोड किया गया था तब उसकी बहन को लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं।
शिकायत के आधार में पुलिस ने वीडियो की आईपी को ट्रैश किया तो पता चला कि किया इस वीडियो को उसके पति मुरली कृष्णा ने ही अपलोड किया था। पुलिस ने आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले की लव मैरिज, फिर मांगा दहेज
गिरि ने पुलिस को बताया कि 2010 में मुरली कृष्णा और उसकी बहन एक ही कंपनी पर काम करते थे और दोनों में दोस्ती थी। लेकिन उसकी बहन जब गर्भवती हो गई तो उसने इस बात की जानकारी घर में दी।
इस घटना को लेकर घर वालों ने मुरली कृष्णा से बात की जो वह उसकी बहन से शादी करने के लिए राजी हो गया। शादी में कृष्णा के घर वालों ने 10 लाख रुपए की डिमांड की जो उन्हें दिया गया। इतना ही नहीं 20 लाख रुपए की कीमत का सोना भी दिया गया था।
लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी के घर वाले और दहेज की मांग करने लगे जिससे कृष्णा भाग्यलक्ष्मी से रोज मारपीट करने लगा था। कृष्णा की प्रताड़ना से परेशान होकर भाग्यलक्ष्मी अपने माता-पिता के घर चली आई और करीब एक साल से यहीं रह रही है।