उस वक्त वो पार्क में था। झाड़ियों के पीछे वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में था, तभी कुछ लोगों ने उसे देख लिया। अब जब भी वो बाहर निकलता, लोग ताने मारने लगते।
लोगों के तानों का उसके दिमाग पर इतना बुरा असर हुआ कि उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।
वाक्या आगरा का है। शहर के मदिया कटरा इलाके में पार्क में एक किशोर एक दूसरे लड़के के साथ 'गे एक्ट' में था, तभी लोगों ने उसे देख लिया।
घरवालों की मानें तो ये बात तो लड़के लिए सदमा बन ही गई। उधर लड़का जब भी बाहर निकलता तो लोग उसे ताने मारने लगते थे।
घरवालों की मानें तो उनका होनहार लड़का इस बात से इतना प्रताड़ित हुआ कि सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका।