फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp का प्यार, टीचर के साथ स्टूडेंट फरार

Mon, 10 Mar 2014 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
यह घटना टीचर और स्टूडेंट के बीच पनपते एक नए रिश्ते की है। 24 साल की टीचर और 14 साल का उसका स्टूडेंट। वाट्स अप पर चैट हुआ, दोस्ती के बाद प्यार, फिर बने शारीरिक संबंध और बाद में दोनों भाग निकले।
विज्ञापन


फिल्मी कहानी की तरह यह छोटी सी लव स्टोरी मुंबई महानगर की है। अपनी 24 साल की क्लास टीचर के साथ वह नाबालिग स्डूडेंट कुछ ज्यादा ही खुल गया।

दोस्ती होने पर दोनों ने वाट्स अप के जरिए चैट करना शुरू कर दिया और यह चैटिंग प्यार में बदल गई। इस प्यार ने टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते को दरकिनार कर दिया और एक होने लगे।

टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते तार-तार

फिर एक दिन दोनों मुंबई से गोवा फरार हो गए। इसके बाद नाबालिग लड़के के घरवालों ने बेटे के न मिलने की सूचना मुंबई के वाकोला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया।

पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो दोनों के प्यार की कहानी सामने आई। पुलिस को शुरुआती जांच में ही पता चल गया कि कि दोनों मुंबई से फरार होकर गोवा में मस्ती कर रहे है।

मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर मुंबई पुलिस की एक टीम गोवा रवाना हो गई। लेकिन, पुलिस जब तक पहुंचती दोनों वहां से निकलकर बैंगलूर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

पैसे की तंगी से बेचने पड़े महंगे स्मार्टफोन

दरअसल, गोवा में मस्ती करते-करते दोनों के पैसे खत्म हो गए। टीचर की सलाह पर दोनों बैंगलूर में आकर काम तलाशने लगे। पैसे की तंगी का आलम यह था कि दोनों को अपने महंगे स्मार्टफोन बेचने पड़े।

बैंगलूर में अपना गुजारा करने के लिए दोनों ने एक छोटी सी नौकरी भी शुरू कर दी। बावजूद इनके प्यार का बुखार अभी तक नहीं उतरा था।

अचानक एक दिन दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए, और अपनी कहानी बता दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़के को उसके परिजनों को  सौंप दिया और महिला टीचर पर  किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें