एटा में राजा का रामपुर कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक और शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
घटना से सहमी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी शिक्षक और स्कूल संचालक को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित बालिका (10 वर्ष) कस्बे के ही एक मोहल्ले की रहने वाली है और पिछले करीब एक माह से स्कूल नहीं जा रही थी। स्कूल जाने के नाम से डरती थी और रोने लगती थी। शुरू में तो परिवारीजनों ने इसे हल्के से लिया।
अब परीक्षा नजदीक देख, उन्होंने बालिका पर स्कूल जाने के लिए दबाव बनाया तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। रविवार को परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।