एक शिक्षक परीक्षा परीणाम में हेरफेर करने की धमकी देकर 10वी की एक छात्रा को हवस का शिकार बनाता रहा। आखिरकार एक दिन छात्रा ने शिक्षक की करतूत परिजनों को बता दी।
उन्होंने इस मामले को पंचायत के सामने रखा तो पंचायत ने कहा कि आरोपी शिक्षक और पीड़िता दोनों ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए हैं। ये दोनों आस-पास का माहौल खराब कर रहे हैं। पंचायत ने दोनों को दोबारा न मिलने की चेतावनी दी।
इससे आहत लड़की ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की तो 60 वर्षीय शिक्षक राधेश्याम नेताम को निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज हुआ। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की है। पीड़िता आदिवासी समुदाय से है।
पुलिस ने बताया कि शिक्षक अक्सर छात्रा के घर जाया करता था। कुछ समय के बाद उसने छात्रा से शारीरिक संबंध बना लिए। इस बारे में किसी से बताने पर वह परीक्षा परिणाम में हेरफेर करने की धमकी देता था।
लड़की की शिकायत पर जिलाधिकारी विजय कुमार धुरवे ने मामले की जांच के लिए एक टीम बना दिया। साथ ही शिक्षक राधेश्याम को निलंबित कर दिया।