बेल्थरारोड में एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने 13 साल की किशोरी को तीन माह तक बंधक बनाए रखा। वहां से मुक्त होने के बाद किशोरी ने शिक्षक पर दुराचार का आरोप लगाया। किशोरी और उसके पिता ने मंगलवार को इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की।
उन्होंने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराने का निर्देश थानाध्यक्ष उभांव को दिया है। उभांव थानाक्षेत्र की किशोरी 17 जनवरी की सुबह शौच के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला उसे बहलाकर ले गई।
दूसरे दिन बेल्थरारोड के एक निजी विद्यालय में एक शिक्षक के यहां काम देने के नाम पर अपनी बेटी बताकर किशोरी को बेच दिया। किशोरी के घरवालों ने 19 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 29 अप्रैल को किशोरी के गांव का एक मिस्त्री विद्यालय में गया था। किशोरी ने उससे सारी बात बताई। मिस्त्री की सूचना पर किशोरी के घर वाले विद्यालय पहुंचे और उसे छुड़ाया। फिर मामले की सूचना पुलिस को दी।