फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर ने 10वीं की छात्रा का किया रेप

Wed, 29 Jul 2015 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के डोमीविली जिल में ट्यूशन टीचर को एक किशोर छात्रा का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक कथित तौर पर एक छात्रा का एक महीने तक बलात्कार किया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक संदीप महाले डोमिविली के गरीबचवाडा इलाके में रहता है। महाले यहां के एक मराठी स्कूल में शिक्षक है और खुद का ट्यूशन सेंटर भी चलाता है।

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी शिक्षक स्कूल में छात्रों को धमकी देता था कि अगर वो उसके घर में चल रही ट्यूशन क्लासेस में नहीं आएंगे तो वह उन्हें फेल कर देगा। पीड़िता ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि इसी फेल करने के डर से वह उसके यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जून से कर रहा था यौन शोषण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक जून से वह 15 जुलाई तक आरोपी शिक्षक उसको एक्स्ट्रा क्लासेस के नाम पर देर तक रुकाता था और सारे छात्र चले जाते तो फिर उसका यौन शोषण करता था।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिक्षक ने उसे धमकी थी कि अगर वह इस काम के लिए उसका साथ नहीं देगी तो वह उसे फेल कर देगा। उसने कहा कि पहले तो इसके लिए तैयार हो गई ‌थी लेकिन जब वह रोज उसका यौन शोषण करने लगा तो वह डिप्रेशन में आ गई। और अंत में इसके खिलाफ बोलने का निर्णय लिया।

मंगलवार को छात्रा ने अपने परिजनों से श‌िक्षक की करतूत के बारे में बताया, जिसके बाद उसके परिजनों ने विष्‍णु नगर थाने में शिक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें