फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालिम टीचर ने फाड़ा छात्र के कान का पर्दा

Thu, 04 Sep 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा में एक सवाल का सही जवाब नहीं दिया तो शिक्षक ने छात्र को इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा ही फट गया। यह घटना हुई है यूपी के जिला अलीगढ़ में ब्लू बर्ड स्कूल में। इस सिलसिले में स्कूल के डायरेक्टर सुब्रतो भट्टाचार्य और आरोपी शिक्षक आदि पर स्थानीय बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि जिस बच्चे को पीटा गया वह पुलिसकर्मी का बेटा है। बन्नादेवी थाने के सरकारी आवास में रहने वाले जवां थाने के हेड मुहर्रिर रामअवतार यादव का अंकित छोटा बेटा है और स्कूल में कक्षा ९ का छात्र है।

एक हफ्ते पहले भी पीटा था, कान से खून निकला था
अंकित के बड़े भाई मयंक के अनुसार बुधवार दोपहर क्लास में अंकित से टीचर ने कुछ पूछा तो वह उसका जवाब नहीं दे सका। बस इसके बाद अंकित को एक कमरे में बंद कर टीचर फैजल, डायरेक्टर सुब्रतो भट्टाचार्य आदि द्वारा इतना पीटा गया कि शरीर पर भी निशान बन गए और कान का पर्दा फटने के कारण खून बहने लगा।
विज्ञापन


जब हालत बिगड़ी तो फोन कर परिवार से कह दिया कि बच्चे की तबियत खराब है उसे ले जाओ। घर आकर बच्चे ने जब पूरी बात बताई तो परिजन अवाक रह गए। मयंक के अनुसार एक सप्ताह पहले भी इसी तरह पीटा गया था, उस समय भी कान से खून निकला था।

एसओ बन्नादेवी के अनुसार डायरेक्टर सुब्रतो भट्टाचार्य व फैजल आदि पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में साफ आया है कि पहले भी कान में चोट है और खून का थक्का जमा हुआ है। बुधवार को फिर से पिटाई होने से दोबारा खून निकला है।

अंकित के पिता रामअवतार का कहना है कि बच्चों को स्कूल में पीटते हैं। हम भी स्कूल में पढ़े हैं। मगर इस तरह कभी नहीं पीटा गया कि कान का पर्दा ही पट जाए। दूसरा जब बच्चे की तबितय बिगड़ी तो उसका फस्र्ट एड कराना चाहिए था। मगर घर पर सूचना देकर यह कह दिया कि तबियत खराब है, उसे यहां से ले जाओ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें